- गले से सोने की चेन झटकने का आरोप, नामजद प्राथमिकी दर्ज
राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। थाना क्षेत्र के परसागढ़ बाजार के कसेरा टोला मुहल्ला में भूमि विवाद को लेकर दो सहोदर भाईयों को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। आरोप है कि पिटाई के दौरान संजय कुमार के गले से सोने की चेन भी झपट लिया गया। दोनों घायल सहोदर भाईयों का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एकमा में किया गया। इस संबंध में एकमा थाने में चार लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। वहीं पुलिस मामले की जांच-पड़ताल सहित आरोपियों की गिरफ्तारी की कार्रवाई में जुट गई है। ग्रामीणों ने बताया कि संजय कुमार की बारात 10 मई को नवतन गांव में गई थी। विवाह कर सुबह में संजय कुमार व उनके परिजन घर लौटे थे। संजय अपने संबंधियों की विदाई करने में लगे थे। इसी दौरान अचानक संतोष कुमार, मुन्ना उर्फ विनोद कुमार, लखन उर्फ प्रमोद कुमार व अशोक कुमार आदि पड़ोसियों ने दोनों सहोदर भाईयों की पिटाई कर घायल कर सोने की चेन गले से झटका लिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग