राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक छपरा मुख्य मार्ग एस एच 90 पर मशरक थाना क्षेत्र के हनुमान गंज गांव के पास सोमवार के रात्रि में मशरक मलमलिया रोड में निजी जांच घर बंद कर घर जा रहे जांच घर संचालक की मोटर साइकिल आधा दर्जन अपराधियों ने घेर कर चाकू मार दिया और गाड़ी छीन कर फरार हो गये। मोटरसाइकिल सवार जांच घर संचालक इसुआपुर थाना क्षेत्र के डटरा पुरसौली गांव निवासी नरेश राय के पुत्र अरविंद कुमार यादव हैंं। जिनकी मशरक मलमालिया रोड में निजी जांच घर की क्लिनिक है। वही से रोज की भांति रात में जांच घर बन्द कर घर जा रहे थे कि हनुमानगंज गांव के पास मशरक की तरफ से आधा दर्जन आ रहे अपाची सवार अपराधियो ने घेर कर मोटरसाइकिल एच एफ डीलक्स छीनने लगे जिनका विरोध करने पर अपराधियो ने चाकू मार दिया और मोटरसाइकिल छीन लिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर थाना पुलिस पहुंच कर मामले को जांच प्रताल शुरू कर दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग