राष्ट्रनायक न्यूज।
पानापुर (सारण)। जिला पार्षद अर्चना सिंह ने वैश्विक महामारी कोविड 19 की रोकथाम हेतु अपने 15वें वित्त आयोग के अनटाइड अनुदान मद की राशि पीएचसी पानापुर में जीवन रक्षक सामग्रियों के लिए दी। जिला पार्षद प्रतिनिधि अभिषेक रंजन सिंह उर्फ मुनचुन सिंह ने बीडीओ मो.सज्जाद के माध्यम से मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त ,सारण को आवेदन देकर पीएचसी पानापुर में जीवन रक्षक सामग्री उपलब्ध कराने का आग्रह किया है। प्रेषित पत्र में उन्होंने पीएचसी पानापुर के लिए 20 बेड ,ऑक्सीजन सिलेंडर 15 ,ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर 5 ,बायोपैट मशीन 2, निमुलाइजर मशीन 5, वेंडिलेटर मशीन के अलावे दो सौ पीपीई किट उपलब्ध कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि आज हर पीड़ित लोगों के जानमाल की सुरक्षा की सबसे बड़ा लक्ष्य है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग