राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच प्रतिदिन प्रखंड क्षेत्र में भी संक्रमितों की संख्या में काफी इजाफा होते जा रहा है। तरैया रेफरल अस्पताल में मंगलवार को एन्टीजन किट से 169 व्यक्तियों का कोविड-19 जांच कियव गया जिसमें 9 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए। रेफरल अस्पताल के स्वास्थ्य प्रबंधक नवाब अख्तर जिलानी ने बताया कि प्रखंड मुख्यालय और प्रखंड क्षेत्र के अन्य स्थानों पर 169 व्यक्तियों का कोविड-19 जांच एन्टीजन कीट से की गई जिसमें 9 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए और 160 व्यक्तियों का जांच रिपोर्ट निगेटिव आया। उन्होंने बताया की पोखरेड़ा, छपिया, चैनपुर एवं भलुआ शंकरडीह गांव में एक-एक, नन्दनपुर गांव में दो, जबकि तरैया में तीन व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी पॉजिटिव व्यक्तियों को आवश्यक दवा देकर उनके घर में हीं होम क्वारेन्टीन कर उनकी निगरानी की जा रही है। वहीं मंगलवार को पूर्व निर्धारित टिकाकरण स्थलों पर शिविर लगाकर 45 वर्ष से अधिक उम्र के 170 लोगों ने कोविड-19 का टीका लिया। अस्पताल प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ श्रीनाथ प्रसाद ने लोगों से आग्रह किया कि लोग टीका लेने में दिलचस्पी लें। टिका लेने के बाद खुद सुरक्षित रहें व दूसरे को भी सुरक्षित करावें। उन्होंने कहा कि कोरोना पूरे चरम पर है। ये समय हमारे धैर्य की परीक्षा का है। हमारा संयम हमें और हमारे अपनों को सुरक्षित रखने में हमारी मदद करेगा। बिहार सरकार स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते रहें और अफवाहों से बचते रहे हैं। अनावश्यक घर से बाहर नहीं निकलें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग