राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। तरैया थाना क्षेत्र के गोविन्दापुर गांव में रविवार की रात रामप्रवेश साह के घर में घुसकर चोरों ने गहना और नगदी चुरा लिया। गृहस्वामी रामप्रवेश साह ने बताया कि उनका बेटा छत पर सोया था। वे पति पत्नी नीचे कमरे में सोते थे। चोर शौचालय के दीवार के सहारे छत पर आये और घर में घुस गये। बेटे के कमरे में से गहने और नगदी चुराकर चले गए। तरैया थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग