संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। प्रखण्ड के एमडी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्हौली में बुधवार को 18+ आयु वर्ग के दो सौ लोगो का वैक्सिनेशन किया गया। बारिस के बावजूद भी प्रखण्ड के अलग- अलग क्षेत्र से लोग स्लॉट बुकिंग के अनुसार अपने निर्धारित समय से केंद्र पर पहुँचते रहे। वही केंद्र पर प्रतिनियुक्त सभी कर्मी भी निर्धारित समय पर पहुँचे। जिससे लोगों को कोई परेशानी नहीं हुई। वैक्सिनेशन कैम्प पर आधी आबादी की भी संख्या बहुमत में दिखी। रेफरल अस्पताल बनियापुर के चिकित्सा पदाधिकारी डा एपी गुप्ता ने बताया कि सलौटींग के आधार पर कोविड 19 का वैक्सिनेशन किया जा रहा है। जहां 18 से 44 उम्र के लोगो में काफी उत्साह दिख रहा है। वही 45 से ऊपर के व्यक्तियों का टीकाकरण पूर्व की भांति किया जा रहा है। मौके पर सीडीपीओ रेणु कुमारी, स्वास्थ्य प्रबंधक राममूर्ति सहित सभी प्रतिनियुक्त कर्मी उपस्थित थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग