संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर से एक बाइक की चोरी अज्ञात चोरों के द्वारा कर ली गई। मामले की शिकायत सिवान जिले के रघुनाथपुर निवासी उमेश बांसफोर ने बनियापुर थाने में दर्ज कराई है। बाइक स्वामी ने बताया है कि वह अपने सम्बन्धी के घर आया था। जहाँ बाइक लगा सम्बन्धी के घर में चला गया। कुछ देर बाद जब बाहर निकला तब बाइक खड़ी की गई जगह से गायब थी।जिसके बाद काफी खोजबीन करने के बाद भी बाइक के संदर्भ में कोई जानकारी नही मिली। बाइक स्वामी ने चोरी गई बाइक की बरामदगी की मांग की है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग