संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। बनियापुर थाना क्षेत्र के मझवलिया नहर पुल के समीप गत रविवार को गंडक विभाग के जर्जर भवन में दो लोगों की गला रेतकर निर्ममता से हत्या कर दी गई थी। जिस मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया है। मझवलिया निवासी व मृतक रामेश्वर प्रसाद उर्फ दिलीप प्रसाद की पत्नी शारदा देवी के फर्दबयान पर बनियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जिसमे मृतक के सहोदर भाई राजेन्द्र प्रसाद सहित अज्ञात व्यक्तियों को आरोपित किया गया था। घटना का कारण आपसी जमीनी विवाद बताया गया था। थानाध्यक्ष किशोरी चौधरी ने बताया की नामजद राजेन्द्र प्रसाद को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया गया है। वही पुछताक्ष के दौरान मिली जानकारी पर पुलिस अन्य लोगों की गिरफ्तारी में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग