पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। डाक-बंगला चौक परिसर अवस्थित मां सिद्धिदात्री मंदिर के निर्माण के 16 वे स्थापना दिवस कार्यक्रम पर दीप प्रज्वलित का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मंदिर पुजारी उपेन्द्र नाथ तिवारी की अगुवाई में कांग्रेस नेता शैलेश सिंह, रोहित कश्यप,विजय सोनी,दीपक सोनी, रघुनाथ राय, चंदन कुमार रस्तोगी,राजू कुमार,डुनमुन कुमार, राम कुमार रस्तोगी,दीपक सोनी समेत दर्जनों भक्तों ने दीप प्रज्वलित कर विशेष पूजा अर्चना की। कोरोना वायरस संक्रमण के कारण सरकार द्वारा घोषित गाइडलाइन के नियमों के चलतें सभी विशेष कार्यक्रम अस्थगित कर दिए गए थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग