राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। प्रखंड के महम्मदपुर में बुधवार की दोपहर बिजली के सम्पर्क में आने से ही एक जानवर की मौत हो गयी। स्थानीय निवासी दिनेश यादव की पालतू जानवर बताई गई है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया की जानवर ट्रांसफर्मर के बगल खेत मे चर रही थी। तब तक ट्रांसफर्मर से लगे टाना में बिजली प्रवाहित हो गया और उसके सम्पर्क में आने से जानकारी की मौत हो गयी। ग्रामीणों ने बताया कि हादसा का मुख्य कारण यह है कि महम्मदपुर पश्चिम पट्टी स्थित पानी टंकी के बगल लगे ट्रांसफर्मर से है, जो हमेशा हादसे का दावत देता है। ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफर्मर के आसपास घर होने से छोटे बड़े आदमी का आना जाना लगा रहता है। ग्रमीणोंं के कहना है कि तत्काल ट्रांसफर्मर को उस जगह से लगभग 200 मीटर उत्तर गांव से बाहर लगाया जाय। साथ ही उचित मुआबजा दिया जाय।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग