राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। ओपी थाना क्षेत्र के अफौर पेट्रोल पम्प के समीप बुधवार की संध्या तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया।उक्त घायल युवक बनियापुर थाना क्षेत्र के भुनिहारा गाँव निवासी सुदीश सिंह का 26 वर्षीय पुत्र मृत्युंजय कुमार सिंह बताया जाता है।घटना के बाद स्थानीय लोगो ने आनन फानन में नगरा पीएचसी में युवक को इलाज के लिए भर्ती कराया जहां चिकित्सक डॉक्टर सौरभ राज ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए छपरा रेफर कर दिया।घटना स्थल से प्राप्त जानकारी अनुसार अफौर योगी बाबा स्थित पेट्रोलपंप से बाइक सवार पेट्रोल लेकर निकल ही रहा था तब तक नगरा के तरफ से तेज रफ्तार ट्रैक्टर छपरा के तरफ जा रही ट्रैक्टर ने अपने चेपेट मे ले लिए।घटना के बाद ट्रैक्टर चालक चलते हुए ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया जिससे बाइक को टक्कर मरते हुए ट्रैक्टर एक होटल में बाहर रखे हुए ब्रेंच सहित अन्य समान क्षतिग्रस्त करते हुए अंदर घुस गया।दुकानदार रबिन्द्र कुमार ने बताया कि लगभग 25 हजार रुपये की समान का नुकसान हुआ हैं।वहीं घटना किबसूचना पर पहुची नगरा ओपी पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर ली।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन