विकास कुमार। राष्ट्रनायक न्यूज।
परसा (सारण)। सारण जिलाधिकारी के निर्देशानुसार 18 वर्ष से 44 वर्ष तक के लोगों को कोरोना वायरस से बचाव को लेकर टीकाकरण की सुरुआत परसा हाई स्कूल में किया गया। इस दौरान लोगों को जागरूक करते हुए बीडीओ रजत किशोर सिंह ने लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने व मास्क लगाने की बाते कहि उन्होंने कहा कि कोरोना से बचने के लिए टिका जरूर लगवाए और अपने आसपास लोगों को पेरित करें जरूरी नहीं हो तो घर से बाहर नहीं निकले कोरोना से डरे नहीं सावधानी बरतें। इस मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी डॉ किशोर कुणाल,स्वास्थ्य प्रबंधक विश्वजीत सिंह तथा प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी युगल किशोर सिंह समेत अन्य लोग टीकाकरण स्थल पर मौजूद रहे।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग