राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। छपरा शहर के नगर थाना क्षेत्र के श्री नंदन पथ स्थित यूनीमनी फाइनेंस कंपनी से अपराधियों ने करीब 11 लाख रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया है। घटना के बारे में बताया गया है कि 12 बजे के आसपास दो व्यक्ति कार्यालय में आए और उन्होंने अपने सोने की चेन निकालकर कहा कि इसके बदले में हमें लोन चाहिए। अभी कर्मचारी उसको कॉल ही रहे थे कि तभी दो युवक और आ गए और एक युवक कार्यालय की सीढ़ी पर ही खड़ा रहा उसके बाद सभी ने यूनिमोनी के कर्मचारियों को कट्टे के बल पर मारपीट करने लगे और सबको एक जगह पर बिठा दिया और बोल्ट की चाबी ले लिए और उसमें से रखे हुए गहने पैसे सब लेकर सभी कर्मचारियों को बाथरूम में बंद करके और धमकी देते हुए चले गए। कर्मचारियों के अनुसार सभी लुटेरे नौजवान थे और और भोजपुरी में बात कर रहे थे।कर्मचारियों के अनुसार लुटेरों ने हथियार और कट्टे के बट और हेलमेट से लोगों को मारा। यूनीमनी कार्यालय के कर्मचारियों ने बताया कि समुद्री रियाल 15428, दुबई दिरहम 5525 कुवैती दिनार 20 ओमान का रियाल 2 , क़तर का रियाल 1351, अमेरिकी डॉलर 2120, 2.38 ग्राम गोल्ड एवं नगद राशि ₹24284 कुल टोटल लगभग 11 लाख रुपए लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची।पुलिस ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है। लेकिन अभी भी पुलिस कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है। सीसीटीवी फुटेज पुलिस के द्वारा निकाला गया है और इसकी जांच की जा रही है लेकिन अभी भी पुलिस का कोई भी अधिकारी कुछ भी बताने से परहेज कर रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग