- 45 प्लस वाले 266 व 18 प्लस वाले 192 लोगों के हुए कोविड-19 वैक्सीनेशन
राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा/रसूलपुर/सारण। सरकारी निर्देशानुसार एकमा सीएचसी के स्टॉफ द्वारा मध्य विद्यालय हंसराजपुर स्थित टीकाकरण केन्द्र पर बुधवार को कोविड-19 वैक्सीनेशन में 18 से 45 साल आयु वाले 192 लोगों ने टीकाकरण स्थल पर पहुंच कर अपना वैक्सीनेशन कराया। वहीं 45 साल से ऊपर आयु वाले लोगों का माने, मुकुंदपुर व हंसरजपुर स्थित टीकाकरण केन्द्र पर कुल 266 लोगों ने पहुंच कर अपना वैक्सीनेशन कराया। जिसमें कुल 458 लोगों को कोविड-19 की वैक्सीन सोशल डिस्टैंसिंग के साथ लगाई गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग