राष्ट्रनायक न्यूज।
पानापुर/सारण। कोरोना काल मे पुलिस दोहरी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है ।एक तरफ लॉकडाउन के नियमों का शख्ती से पालन कराने की जिम्मेवारी है वही दूसरी तरफ कोरोना संक्रमितों से बचाव भी करना पड़ रहा है। बताया जाता है कि शनिवार को अंग्रेजी शराब के साथ कोंध मथुराधाम के समीप सारण तटबंध के समीप गिरफ्तार दो युवकों में एक कोरोना पॉजिटिव था। इस बात की जानकारी होते ही स्थानीय पुलिस में हड़कंप मच गया है।मालूम हो कि शनिवार को थानाध्यक्ष मोहम्मद जकारिया के नेतृत्व में पुलिस ने 9 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थानांतर्गत मुजा गांव के दो युवकों को गिरफ्तार किया था। रविवार को दोनों युवकों की जांच करायी गयी जिसमे एक युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। थानाध्यक्ष मोहम्मद जकारिया ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव युवक का इलाज पुलिस की निगरानी में सदर अस्पताल छपरा में चल रहा है। बताया जाता है कि युवक के कोरोना पॉजिटिव की सूचना पर स्थानीय पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। युवक को गिरफ्तार करनेवाले पुलिसकर्मियों में भय व्याप्त हो गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग