राष्ट्रनायक न्यूज।
पानापुर/सारण। प्रखंड मुख्यालय स्थित उच्च विद्यालय के नवनिर्मित भवन में जिला प्रशासन ,छपरा के सौजन्य से सामुदायिक किचेन की शुरुआत हुई। मौके पर उपस्थित बीसीओ पंकज कुमार ने बताया कि लॉकडाउन की अवधि के दौरान मजदूर ,निर्धन ,असहाय एवं निशक्त लोगो को प्रतिदिन दो वक्त का भोजन निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। लॉकडाउन की विषम परिस्थिति में सामुदायिक किचेन खुल जाने से दैनिक मजदूर एवं गरीबो को राहत मिलेगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग