राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा/रसूलपुर/सारण। माकपा नेता अरूण कुमार के नेतृत्व में माकपा कार्यकर्ताओं ने प्रखण्ड मुख्यालय पर मांग दिवस मनाया। इस दौरान कोविड गाइडलाइंस का पालन करते हुए धरना देकर माकपा शिष्टमंडल में शामिल माकपा नेता अरूण कुमार, रवीन्द्र नाथ गुप्ता, रोहित रमण सिंह आदि ने बीडीओ डॉ. कुन्दन को नौ सूत्री ज्ञापन सौंपा कर कार्रवाही किए जाने की मांग बिहार सरकार से की। इस संबंध में माकपा नेता अरूण कुमार ने बताया कि उनकी मांगों में लॉकडाउन के दौरान सबको मुफ्त अनाज व 7500 रूपये का आर्थिक सहयोग करने, संविदा पर कार्यरत चिकित्सकों व कर्मचारियों की सेवा स्थाई करने, सरकारी व गैरसरकारी अस्पतालों में मुफ्त टीकाकरण और उपचार की व्यवस्था करने, गेहूं की खरीदने की व्यवस्था पंचायत व प्रखण्ड स्तर पर करने, कोरोना संक्रमण से मौत होने पर उनके परिजनों को पांच लाख रूपये मुआवजा देने, कोरोना संक्रमित व बीमार लोगों के लिए मुफ्त उपचार व एम्बुलेंस की व्यवस्था करने आदि प्रमुख हैंं।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग