सारण एवं सीवान जिले के किसानों को भी फसल क्षतिपूर्ति का लाभ मिलें: विधायक
जलालपुर(सारण)। सारण एवं सीवान जिले के किसानों को गेहूं फसल की क्षति की भरपाई के लिए अनुदान का लाभ दिलाया जाए। मांझी विधायक एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय शंकर दूबे ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा कृषि मंत्री प्रेम कुमार को इस बारे में पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि चूंकि एक सप्ताह में तीन बार अतिवृष्टि के कारण गेहूं की फसल बर्बाद हुई है। किसानों के फसल विलंब से बुआई के कारण अब तक खेतों में ही पड़े हुए हैं। फसल के भींग जाने के कारण दौनी करने में भी परेशानी आ रही है। किसान परेशान हैं। उन्हें फसल सहायता नहीं मिली तो कमर टूट जाएगी। विधायक श्री दूबे ने अन्य जिलों की भांति छपरा एवं सीवान के किसानों को भी समेकित रूप से फसल सहायता का लाभ दिलाने की जरुरत जताई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग