राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

मजदूर दिवस पर एकमा में अखबार विक्रेताओं को कम्युनिस्ट नेता डॉ. सत्यदेव प्रसाद यादव किया सम्मानित

मजदूर दिवस पर एकमा में अखबार विक्रेताओं को डॉ. सत्यदेव प्रसाद यादव किया सम्मानित

एकमा(सारण)। एक तरफ कोरोना वायरस महामारी से बचाव के लिए लॉकडाउन के दौरान लोग काफी सावधानी बरत रहे हैं। लोग अपने घरों से निकलने से काफी परहेज कर रहे हैं। वहीं हमारे कोरोना योद्धा के रुप में कार्य करने वाले अखबार विक्रेता अपनी जान की परवाह किए बिना किसी समुचित सुरक्षा साधनों के ही प्रतिदिन लोगों के दरवाजे तक घूम-घूम करके अखबार के माध्यम से देश-दुनिया की जानकारी हम तक पहुंचाते हैं। इसलिए इनकी इस सेवा का सम्मान जरूरी है।यह बात विश्व मजदूर दिवस के अवसर पर शुक्रवार को विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं के अखबार विक्रेताओं को सम्मानित करते हुए जानकी एजुकेशनल एंड सोशल ट्रस्ट के अध्यक्ष व समाजसेवी डॉ. सत्यदेव प्रसाद यादव ने कही। एकमा बाजार व आसपास के अखबार विक्रेताओं को सूती का गमछा, सेनीटाईजर व मेडिकेटेड साबुन प्रदान करके सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि आप सभी लॉकडाउन व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने में सहयोग करें। साथ ही प्रशासन के दिशा निर्देशों का पालन करें। उन्होंने कहा कि अखबार विक्रेता ऐसे अभियान को निरंतर चलाते हुए गांव-शहर के लगभग हर गली-मुहल्ले होते हुए घरों तक पहुंचते हैं। इनको सुरक्षित करना व कोरोना जैसी खतरनाक महामारी के चपेट में आने से बचाना भी बहुत जरूरी है। इस मौके पर ट्रस्ट के सचिव रंजित कुमार सिंह, कुमार ऋषिराज, प्रमोद कुमार शर्मा पत्रकार वीरेंद्र कुमार यादव, कमल सिंह सेंगर, पेपर सब एजेंट प्रेम प्रकाश शर्मा कू अलावा काफी संख्या में अखबार विक्रेता मौजूद रहे।