कोराेना राहत: बनियापुर के क्वारेंटाइन सेंटर में रसोईया की हुई प्रतिनियुक्ति
बनियापुर(सारण)। एमडीएम डीपीओ के निर्देश के आलोक में कोरेनटाइन कैम्प में रसोइया सह सहायक की उपस्थिति सुनिश्चित कराने को लेकर प्रखण्ड एमडीएम प्रभारी दीपक कुमार ने कोरेनटाइन केंद्र के एचएम और प्रभारी एचचम को पत्र प्रेषित कर आवश्यक निदेश दिया है। प्रेषित पत्र में एमडीएम पदाधिकारी ने बताया है कि प्रखण्ड के चिन्हित उत्क्रमित मध्य विद्यालय,मध्य विद्यालय तथा उच्च एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में कोरेनटाइन केंद्र बनाया गया है। जहाँ ठहरने वाले लोगों के लिये खाना बनाने हेतु रसोइयों को प्रतिनियुक्त किया गया है। ऐसे में उच्च एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से संबंधित एचएम को अगल-बगल के नवसृजित, प्राथमिक,मध्य एवं बुनियादी विद्यालयों के एचएम से संपर्क कर रसोइया सह सहायक को अपने कैम्प में उपस्थिति सुनिश्चित कराते हुए भोजन बनवाने का अनुरोध किया गया है। साथ ही प्रतिनियुक्त रसोइओ को अपने स्तर से परिचय पत्र बनाने की भी बात कही गई है। ताकि उन्हें केंद्र तक आने-जाने में कोई परेशानी न हो। पत्र की प्रतिलिपि डीपीओ, बीडीओ, सीओ, बीईओ सहित सभी संबंधित कर्मियों को भी भेजी गई है। एमडीएम प्रभारी ने बताया कि सभी रसोइया सह सहायक को निदेश दिया गया कि कार्य के दौरान नियमित रूप से मास्क लगाने के साथ-साथ हर आधे-एक घण्टे के अंतराल पर साबुन अथवा सैनिटाइजर से हाथ धोने के साथ ही सोसल डिस्टेंसिंग का पूरा-पूरा ध्यान रखने का निदेश दिया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग