जी हाँ बालू से भी तेल निकाल रहें हैं! लाल बालू की ढुलाई में पुलिस की वाहा-वाही
राणा परमार अखिलेश।दिघवारा
छपरा (सारण) क्या बालू से तेल निकलते हैं? इस सवाल का जवाब तो नाकारात्मक ही होगा। किन्तु, बालू उत्खनन के श्री गणेश के साथ ही फोर लाइन पर लगी ट्रकों कतारे सीधे नहीं जा जाकर दिघवारा-अमनौर मार्ग के लिए रात्रि में कूच करती है। फिर मटिहान चौक से पूरब होकर एनएच 19 पर पहुंचकर शीतलपुर पट्टी पुल पार कर जाती है। बहरहाल, इतनी दूरी में पुलिस व कुछ लोगों द्वारा बालू से भी तेल निकाल लिए जाते हैं। जाहिर है कि शीतलपुर पट्टी पुल जर्जर अवस्था में है और भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रशासनिक स्तर पर रोक है। सिवान ,छपरा से पटना,रांची, बोकारो, धनबाद, टाटा जानेवाली बसें जहाँ शीतलपुर- परसा होकर आ जा रही है, वहीं रात्रि में बालू से लदी ट्रकें दिघवारा फोरलेन पर लंबी कतारों में दिनभर खड़ी रहने के बाद उत्तर दिशा की ओर अग्रसर होती हैं और फिर मटिहान चौक से पूरब होकर शीतलपुर पट्टी पुल पार कर जाती है। एनएच 19 पर दरियापुर व दिघवारा पुलिस की रात्रि गस्त तथा मटिहान चौक पर तो अवतार नगर, दिघवारा व दरियापुर पुलिस गस्त लगाती रहती है। ऐसे में बड़े वाहनों का शीतलपुर पट्टी पुल पार कर जाना बालू से तेल निकालना नहीं तो और क्या हो सकता है। नाम गोपनीय रखने की शर्त पर एक युवक ने बताया कि इन लाल बालू के ट्रकों से पुलिस व बिचौलियों की अच्छी खासी रकम प्राप्त होती है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग