विकास कुमार। राष्ट्रनायक न्यूज।
परसा (सारण)। परसा थाना क्षेत्र परसौना बाजारपट्टी में स्थित पशुपति नाथ कपड़ा दुकान को सील किया गया।बीडीओ रजत किशोर सिंह सीओ अखिलेश चौधरी, थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा, ईओ डॉ किशोर कुणाल, ने पुलिस बल के साथ गुरुवार की दोपहर परसौना पहुचे व कपड़ा दुकान को सील किया। वही बीडीओ ने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए परसा प्रखंड प्रशासन द्वारा लगातार लोगो से अपील करने के बावजूद भी कुछ लोग लॉकडॉन का उल्लंघन करने से बाज नही आ रहे हैं और चोरी छुपे अपना दुकान चला रहे हैं जिससे संक्रमण फैलने का हमेश डर बना रहता हैं। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले पर शक्ति से कानूनी कार्रवाई की जा रही हैं।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन