राष्ट्रनायक न्यूज।
दरियापुर (सारण)। दिघवारा होते हुए डेरनी भेल्दी की सरक मार्ग से हजारों ओवर लोड ट्रक रात दिन चल रहे है एक विभाग की प्रतिदिन आमदनी 2 लाख रुपये की आसपास हो गई है। वह विभाग बहुत पावरफुल है इस विभाग की कृपा से 24 घण्टे में करीब 2 हजार ओवर लोड बालू लाद ट्रक पास कराया जाता है। प्रति ट्रक पॉवर फूल विभाग सौ रुपये ही लेती है किसी को कोई तंग मारपीट या किसी भी प्रकार भय नही दिया जाता है। सिर्फ उस विभाग की गाड़ी खड़ी रहती है। ट्रक के चालक अपनी हाथ मे सौ के नोट रखते है उस पावर फूल गाड़ी के आगे खड़े हाकिम या हाकिम के नीचे ओहदे वाला साहेब सौ की नोट थामते है ट्रक तेज गति से भागती रहती है। डेरनी में उस पावर फूल विभाग का संस्थान है जो कभी जिले लेवल पर सूखा बेकार गिना जाता था अब वह प्रतिदिन लाखों रुपये देकर दिन को गुलजार कर रहा है। इस गुलजार दिन का सबों का आस रहता है अकेले कोई तो गुलजार दिन के रौशनी में नहाता हो यह तो संभव नहीं। इसमें सब लोग को हक़ अवश्य पहुंचता ही होगा। इस संस्थान से जुड़े साहेब लोग प्रसन्नजीत आनंद मुद्रा में तल्लीन है बोल चाल ऐसा मानो कौआ कोयल जैसी मधु प्रिय भाषी हो गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग