राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। प्रशासन की लापरवाही से कोरोना संक्रमण के फैलने का खतरा बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है और इसका जीता जागता मिसाल है डोरीगंज थाना क्षेत्र के कुतुबपुर गांव में लावारिश हालत में एक व्यक्ति का शव। बताया जा रहा है कि कुतुबपुर निवासी लुल्लाह की मौत अत्यधिक शराब पीने की वजह से हो गई है कोई कह रहा है कोरोना के कारण हो गई, लेकिन माँ बाप के गुजर जाने के बाद परिजनों ने भी लुल्लाह से अपना नाता तोड़ लिया है जिसकी वजह से कोई उसके दाह संस्कार के लिए सामने नहीं आ रहा है। खबर लिखे जाने तक शव अभी भी कुतुबपुर में लावारिश अवस्था मे पड़ा हुआ है और सूचना दिए जाने के बाद भी शव को प्रशासन द्वारा उठाने का काम नही किया गया है।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन