राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया/सारण। कोरोना का रफ्तार धीरे-धीरे बढ़ते जा रहा हैं। जिससे प्रतिदिन प्रखंड क्षेत्र में भी संक्रमितों की संख्या में भी इजाफा होते जा रहा है। तरैया रेफरल अस्पताल में गुरुवार को एन्टीजन किट से 161 व्यक्तियों का कोविड-19 जांच किया गया जिसमें 11 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए। वहीं विभिन्न गांव के 18 व्यक्तियों का सेंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए पटना भेजा गया। रेफरल अस्पताल के स्वास्थ्य प्रबंधक नवाब अख्तर जिलानी ने बताया कि प्रखंड मुख्यालय और प्रखंड क्षेत्र के अन्य स्थानों पर गुरुवार को 161 व्यक्तियों का कोविड-19 जांच एन्टीजन कीट से की गई, जिसमें 11 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए और 150 व्यक्तियों का जांच रिपोर्ट निगेटिव आया। उन्होंने बताया की नंदनपुर, शीतलपुर, पोखरेड़ा गांव में एक-एक, परौना एवं शाहनेवाजपुर गांव में दो-दो, तथा गलिमापुर गांव में चार व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी पॉजिटिव व्यक्तियों को आवश्यक दवा देकर उनके घर में हीं होम क्वारेन्टीन कर उनकी निगरानी की जा रही है। वहीं गुरुवार को पूर्व निर्धारित टिकाकरण स्थलों पर शिविर लगाकर 45 वर्ष से अधिक उम्र के 59 व्यक्तियों ने कोविड-19 का टीका लिया तथा प्रखंड मुख्यालय में स्थित प्राथमिक विद्यालय रामकोला में 18 से 44 वर्ष के लिए चल रहे टिकाकरण स्थल पर 198 व्यक्तियों ने टिका लगवाया। इस प्रकार गुरुवार को तरैया रेफरल अस्पताल द्वारा 257 व्यक्तियों का टिकाकरण किया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग