राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा/रसूलपुर/सारण। एकमा थाना क्षेत्र में छपरा-सीवान नेशनल हाइवे 531 पर एकारी गांव के समीप स्थित आर्मी कैंटीन के रोशनदान को तोड़ कर अज्ञात चोरों ने बुधवार की रात टेलीविजन, मोबाइल सेट, आयरन, साबुन व नकदी के अलावा लगभग एक लाख का माल अज्ञात चोरों ने पार पार कर लिया।
कैंटीन में चोरी की वारदात की जानकारी होने पर दाउदपुर थाना क्षेत्र के बेलदारी गांव निवासी आर्मी कैंटीन के संचालक विक्की कुमार राय द्वारा एकमा थाने में लिखित सूचना दी गई। वहीं जानकारी पाकर थानाध्यक्ष राजेश चौधरी व पुलिस अवर निरीक्षक शिशुपाल सिंह ने घटना स्थल पर पहुंच कर जांच-पड़ताल किया। इस दौरान पुलिस अधिकारी ने कैंटीन में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर छापेमारी कर चार चोरों को चोरी के समान के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार चोरों की पहचान एकमा बाजार के जितेन्द्र प्रसाद उर्फ खेसारी, मन्नू कुमार उर्फ बबुआ, हंसराजपुर गांव के चिंटू कुमार व गोविन्द मांझी उर्फ मौसा के रूप में की गई है। पुलिस ने गिरफ्तार चोरों के निशानदेही पर आर्मी कैंटीन से चोरी हुए सामानों को बरामद कर लिया है। वहीं पुलिस द्वारा गिरफ्तार चोरों को जेल भेजने की कार्रवाई हो रही है। पुलिस की तत्परता के साथ पड़ताल व मामले की राजफाश सहित सामानों की बरामदगी की क्षेत्र में सराहना हो रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग