नित्यानंद। राष्ट्रनायक न्यूज।
दरियापुर (सारण)। प्रखण्ड क्षेत्र के सुतिहार पंचायत के पैक्स अध्यक्ष का निधन गुरुवार के सन्ध्या हाजीपुर के एक नर्सिंग होम में हो गया प्राप्त जानकारी के अनुसार सुतिहार गांव निवासी 81 वर्षीय पैक्स अध्यक्ष जगदीश राय कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे जिनका निधन इलाज के दौरान हो गया वह प्रखण्ड प्रमुख पद से लेकर भाकपा के कर्मठ जुझारू कार्यकर्ताओं में से एक थे उनके निधन से जहां पंचायत में शोक की लहर दौड़ गई वही उनके चाहने वालो ने यह खबर सुनते ही उनके पैतृक आवास पर पहुंच उनके पार्थिव शरीर को नमन कर श्रद्धांजलि दी वही पूर्व चिकित्सा पदाधिकारी डॉ के एन सिंह ने कहा कि उनके निधन से पार्टी का बहुत बड़ा नुकशान हुआ है ग्रामीण इलाके में पार्टी का अलख अंतिम सांस तक जगाये रखा शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में पैक्स अध्यक्ष अनिल पांडेय,जिला पार्षद जितेन्द्र प्रसाद,मुखिया उपेन्द्र सिंह,पूर्व मुखिया हरि सहनी, परमात्मा गुप्ता,धर्मदेव महतो,महात्मा गुप्ता सहित अन्य है


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग