पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक महम्मदपुर एसएच-90 पर मशरक थाना क्षेत्र के डुमरसन बाजार के पास शुक्रवार की सुबह गोपालगंज की तरफ से छपरा जा रहें अनियंत्रित ट्रक ने आटो भरी सवारी में जोरदार टक्कर मार दी जिसमें आटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया और घायल आटो चालक समेत तीन को इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां घायल की पहचान पानापुर थाना क्षेत्र के सतजोड़ा गांव निवासी स्व छठु पांडेय के 62 वर्षीय पुत्र मुनेश्वर पांडेय, मुनेश्वर पांडेय के 22 वर्षीय पुत्र पंकज पांडेय और आटो चालक की पहचान छपरा मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के साढा मठिया छपरा बाजार समिति निवासी स्व अवध साह के 60 वर्षीय पुत्र दशरथ साह के रूप में हुई। मामला है कि आटो चालक छपरा जंक्शन से रिजर्व पैसेंजर लेकर मशरक थाना क्षेत्र के राजापट्टी आए थे कि डुमरसन बाजार के पास अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे तीन लोग घायल हो गए। मौके पर थाना पुलिस जमादार अजय कुमार सिंह ने ट्रक को अपने कब्जे में लेकर घायल को पीएचसी मशरक में भर्ती कराया। जहा घायलों में आटो चालक की गंभीर स्थिति देख बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग