संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। अक्षय तृतिया के अवसर पर शुक्रवार को लोगों ने अपने सामर्थ्य के अनुसार वस्त्र आभूषण आदि सामग्रियों की खरीददारी की। इस दौरान मुख्य बाजार सहित कई अन्य बाजारों पर काफी चहल- पहल रही। इस मौके पर आभूषण एवं वस्त्र व्यवसाइयों द्वारा ग्रहकों को रिझाने के लिये कई ऑफर भी दिये गये। जिसका लोगों ने पूरा-पूरा लाभ उठाया। वही कई लोगों द्वारा अपने सामर्थ्य के अनुसार आचार्य एवं ब्राह्मणों को दान- पुण्य भी किया गया। ऐसी मान्यता है कि अक्षय तृतिया को किया गया दान का कभी क्षय नहीं होता है। इधर प्रखंड के कई इलाकों में शुक्रवार को भगवान परशुराम की भी जयंती धूम- धाम से मनाई गई। वही सोशल मीडिया पर भी लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग