पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। वैश्विक महामारी कोरोना में गरीब असहाय भूखे नहीं रहे इसको लेकर आपदा प्रबंधन विभाग ने बेहतर पहल करते हुए मशरक प्रखंड कार्यालय परिसर के मनरेगा सभागार में सामुदायिक किचेन की शुरुआत कर दी गई है। सामुदायिक किचेन में गरीब असहाय निराश्रितों को दोनों वक्त का भोजन निशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। सामुदायिक किचन संचालन के संबंध में सीओ ललित कुमार सिंह ने कहा कि आपदा विभाग के निर्देशानुसार प्रखंड कार्यालय परिसर के मनरेगा सभागार के परिसर में सामुदायिक किचेन का संचालन प्रारंभ कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सामुदायिक किचेन में समाज के निर्धन निराश्रित एवं अन्य नाजुक वर्ग के लोगों को निशुल्क भोजन उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। ताकि इस संक्रमण काल में कोई व्यक्ति भूखा नहीं रहे। उन्होंने कहा कि सामुदायिक किचेन संचालन के बेहतर को ले प्रबंधन की सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। इन्होंने बताया कि शुक्रवार को 100 लोगो को भोजन कराया गया, निसहाय निशक्त निर्धन मजदूरों को सुबह शाम को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग