बच्चे की झगड़ा में सामुदायिक रंग देने की हुई कोशिश, गांव पुलिस छावनी में हुआ तब्दील, प्रशासन के सक्रियता से माहौल हुआ शांत
अमनौर(सारण)। दीवार पर अपशब्द लिखने को लेकर बच्चो के झगड़ो के बीच अभिभावक भी टूट पड़े, दोनों तरफ से मारपीट प्रारम्भ हो गई। घटना स्थानीय थाना क्षेत्र के ढोरलाही अभिमान गांव का बताया जाता है। इस झगड़े को ग्रामीणों द्वारा दो समुदाय के रंगों में रंगने की कोशिश की जाने लगी। पुलिस को सूचना मिलते ही गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गई।मौके पर मढौरा एसडीओ बिनोद कुमार तिवारी, डीएसपी मढौरा इंदरजीत बैठा, सीओ सुशील कुमार ,बीडीओ विभु विवेक, थाना अध्यक्ष विश्व मोहन राम,ने दोनों तरफ के ग्रामीणों को समझा बुझाकर माहौल शांत कराए।ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि गांव के बच्चे खेल रहे थे, किसी ने दीवार पर अपशब्द लिख डाला। जिसको लेकर बच्चो में झगड़ा होने लगी,बच्चो के झगड़ा को देखते देखते दो समूह के बीच का झगड़ा होने लगा। दोनों तरफ से ईंट पत्थर लाठी डंटे चलने लगे। पुलिस को पहुंचते सभी भाग ठहरे। प्रशासन द्वारा मिडिल स्कूल ढोरलाही अभिमान में स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि सुनील साह की उपस्थिति में दोनों पक्षो का फिजिकल डिस्टेस में एक बैठक कर आपसी सौहार्द बनाये रखने का अपील किया। ग्रामीणों ने प्रशासन को आश्वासन दिया कि गलत फहमी से इस प्रकार लड़ाई हो गई।ऐसा कभी नही होगा। इसके बावजूद भी प्रशासन ने गांव में शान्ति माहौल बनाये रखने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग