अब दूरदर्शन पर कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थी भी पाठ्य पुस्तक पर आधारित शिक्षण कार्यक्रम देखकर करेंगे ज्ञान वर्धन
अखिलेश्वर पांडेय।जलालपुर
जलालपुर(सारण)। कोरोना महामारी के चलते लॉक डाउन में घरों में रहने के लिए विवश स्कूली छात्र अब घर मे रहते हुए डीडी बिहार के चैनल पर शैक्षणिक कार्यक्रम मेरा दूरदर्शन मेरा विद्यालय के अन्तर्गत पाठ्य पुस्तक पर आधारित शिक्षण कार्यक्रम देखकर ज्ञान वर्धन करेंगे। इस संबंध में राज्य निर्देशक संजय सिंह के द्वारा जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारियों तथा जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों को पत्रांक 2176 /30/4/ 2020 के आलोक में पत्र प्रेषित किया गया है। इसी संदर्भ मे जलालपुर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी निभा कुमारी ने प्रखंड के मध्य विद्यालयो के प्रधानाध्यापको को इस पत्र का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए निर्देश जारी किया है। कहा है कि 4 मई से शुरू होने वाले पाठ्य पुस्तक पर आधारित शिक्षण कार्यक्रम के लिए बच्चों को मोबाइल व एसएमएस या व्हाट्सएप पर सूचना दी जाए ताकि वे निश्चित रूप से कार्यक्रम को देख कर अपना ज्ञान वर्धन कर सकें। उन्होंने कहा है कि बच्चो द्वारा कार्यक्रम देखे जाने का सतत अनुसरण किया जाना भी सुनिश्चित किया जाए। कक्षा 6-8 के छात्र छात्रा 9 से 10बजे तक कार्यक्रम देख सकेेंगे।वही नवी तथा दसवीं कक्षा के विद्यार्थी डीडी बिहार चैनल पर 11:00 से 12:00 तक तथा इसका पुनः प्रसारण अपराहन 3:00 से 4:00 तक 11वीं तथा 12वीं के विद्यार्थी 10:05 से 11:00 बजे तक तथा अपराहन4:00 बजे से 5:00 बजे तक कार्यक्रम देखकर ज्ञान वर्धन कर सकेंगे।उन्होंने बताया है कि जिला स्तर पर उन्नयन बिहार के कार्यक्रम का अनुश्रवण हेतु कोषांग गठित किया गया है जो इस कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार तथा अनुश्रवण करना सुनिश्चित करेगा।उन्होंने बताया कि साप्ताहिक प्रतिवेदन भी देना है कि कितने विद्यार्थियों ने इस कार्यक्रम को फॉलो किया है|यह कार्यक्रम टाटा स्काई के चैनल 1196, डीश टीवी के चैनल नं 1565, डीडी फ्री डीस के चैनल नं 70 तथा एयरटेल के चैनल नं 669 पर उपलब्ध है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग