राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

लॉकडाउन में अमनौर धरहरा खुर्द पंचायत के मुखिया के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

लॉकडाउन में अमनौर धरहरा खुर्द पंचायत के मुखिया के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

अमनौर(सारण)। प्रखंड के धरहरा खुर्द पंचायत अंतर्गत बलहां गांव में पंचायत के मुखिया द्वारा लॉकडाउन मेंं मदद नहीं पहुंचाने को लेकर मुखिया के खिलाफ आक्रोशित ग्रामीणों विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना था कि लॉकडाउन में सभी रोजगार, मजदूरी सहित सारे काम ठप पड़ गये हैं। घर परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। जहां सरकार सभी पंचायतों को जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए पंचायत को राशि मुहैया कराई है। सभी पंचायत के मुखिया द्वारा अपने पंचायत के लोगों को इस मुश्किल की घड़ी में  हर संभव मदद मे लग गये हैं। वहीं हमारे पंचायत के मुखिया व मुखिया पति द्वारा अपने चेहते को ही मदद पहुंचा रहे हैं। अपने शुभचिंतकों को अपने घर बुला कर उन्हें राशन मुहैया करा रहे हैं। मगर इस महामारी में  हमलोगों का हालचाल तक पुछने आजतक नहीं आये। लॉकडाउन में हो रही परेशानी से उबरने के लिए सरकार ने जरूरतमंद लोगों के बीच जनवितरण प्रणाली दुकान के माध्यम से जो राशन उपलब्ध करा रही है, उतने राशन से घर चलाना संभव नहीं है। इस लॉकडाउन की स्थिति में हम लोग रोज कमाने रोज खाने वाले व्यक्ति हैं। कैसे हम लोग का भरण पोषण होगा यह देखने वाला कोई जनप्रतिनिधि सामने नहीं आ रहा है। यह पंचायत के लिए दुर्भाग्य है कि बात है। विरोध प्रदर्शन करने वालों में किरण देवी,शारदा देवी, बिमला कुंवर, आशा कुंवर, रोहित कुमार, अभिषेक कुमार, सुशील सिंह, अनुप ठाकुर, सुरेंद्र सिंह, रणबीर सिंह आदि दो दर्जन से अधिक लोग शामिल थे। इधर मुखिया पति बसंत सिंह ने उपरोक्त आरोप को गलत व बेबुनियाद बताया है। सरकार द्वारा लोगों को राशन पहुचाने के लिए पंचायत को कोई राशि उपलब्ध नहीं करायी गयीं है। अपने नीजि कोष से पंचायत के गरीब जरुरतमंद लोगों को अपने आवास से ही वितरण करा रहे हैं।