कोराेना लॉकडाउन: दिल्ली से नौ दिनों में साईकिल चलाकर चंदा गाँव पहुँचे मजदूर
मढ़ौरा (सारण)। कोरोना वैश्विक महामारी को लेकर हुए लाॅकडाउन के दौरान मढ़ौरा प्रखंड के चंदा गाँव में दिल्ली से लगतार नौ दिन साईकिल चलाकर प्रवासी मजदूर अपने गाँव पहुँचे। जिनको स्थानीय चंदा गाँव के मध्य विद्यालय में ग्रामीणों के द्वारा रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग को उनके बारे में जरूरी सूचना दी गई है। इस संबंध में स्थानीय लोगों से मिली जनकारी के अनुसार ये सभी मजदूर लाॅकडाउन के दौरान दिल्ली में कार्य थप हो जाने कारण भोजन व अन्य जरूरी वस्तुओं की समस्याएं को लेकर दिल्ली से लगतार नौ दिन साईकिल चलाकर अपने गाँव पहुँचे हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग