रेवा गंडक नदी में डुबने से किशोर की मौत, सदमें में परिजन
छपरा(सारण)। जिले के मकेर रेवा स्थित गंडक नदी में स्नान करने गये युवक की मौत हो गई। जिसकी सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार मकेर प्रखंड के मसुरिया गांव निवासी सुखल राय का 16 वर्षिय पुत्र रूपेश कुमार गंडक नदी में स्थान करने गया था। इसी दौरान पैर फिसलने से नदी के बीच धार में चला गया। डुबते देख आस-पास के लोगों ने बचाने के लिए नदी में प्रवेश किया। आनन-फानन में नदी से किशोर को निकाला गया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय समाजसेवी बिन्दु राय के पति ई. उपेन्द्र कुमार ने घटना स्थल पर पहुंच कर पीड़ित परिजनों को ढ़ाढस बढ़ाया। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी अविनाश कुमार एवं थानाध्यक्ष पहुंच कर सरकारी सहायता देने का आश्वासन दिया है। थानाध्यक्ष ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग