कोरोना संकट: सारण के जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक विभिन्न प्रखण्डों के क्वाॅरेंटाईन केन्द्रों का किया निरीक्षण दिये कई निर्देश

छपरा (सारण) – जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से रिविलगंज, माॅंझी, एकमा, जलालपुर एवं सदर प्रखण्ड में अवस्थित क्वाॅरेंटाईन केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। रिविलगंज के राजकीय मध्य विद्यालय, सेमरिया पूर्वी एवं पष्चिमी दोनों क्वाॅरेंटाईन केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। वहाॅं निर्धारित मानकों के अनुसार सभी व्यवस्थायें पायी गयीं, जिसकी जिलाधिकारी द्वारा प्रशंसा की गयी एवं टीम के सभी पदाधिकारियों/कर्मियों की सराहना की गयी। इसके उपरान्त माॅंझी प्रखण्ड अवस्थित दलन सिंह उच्च विद्यालय में निर्मित क्वाॅरेंटाईन केन्द्र के निरीक्षण में पाया गया कि अभी तक वहाॅं किसी भी प्रकार की कोई व्यवस्था नहीं की गयी है, जिसके लिए जिलाधिकारी द्वारा काफी खेद व्यक्त करते हुए प्रखण्ड विकास पदाधिकारी से स्पष्टीकरण तथा अंचल अधिकारी का वेतन बंद करते हुए उनसे स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया। साथ ही प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी तथा संदर्भित कार्यों के वरीय प्रभारी पदाधिकारी जिला षिक्षा पदाधिकारी को आज संध्या तक किसी भी परिस्थिति मेें सभी आवश्यक व्यवस्था कर अनुपालन प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।
एकमा में आपदा केन्द्र की चाहरदीवारी बनाने का निर्देश
एकमा प्रखण्ड अवस्थित अलख नारायण सिंह उच्च विद्यालय के क्वाॅरेंटाईन केन्द्र की व्यवस्था भी संतोषजनक पायी गयी। वहाॅं पूर्ण रूप से साफ-सफाई का निर्देश दिया गया। उक्त केन्द्र पर कुछ स्थानों पर चहारदिवारी टूटी हुई पायी गयी, जिसके लिए प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी को संदर्भित स्थल पर बैरिकेडिंग का कार्य कराने का निर्देश दिया गया। प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, एकमा द्वारा बताया गया कि उनके यहाॅं विभिन्न केन्द्रों पर अभी तक 500 लोगों के आवासन एवं भोजन की व्यवस्था कर दी गयी है, जिसके लिए जिलाधिकारी द्वारा प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं उनकी टीम की काफी प्रशंसा की गयी। जलालपुर प्रखण्ड अवस्थित शंकर दयाल सिंह उच्च विद्यालय, उच्च विद्यालय, जलालपुर एवं टीचर ट्रेनिंग काॅलेज, बंगरा का निरीक्षण किया गया। शंकर दयाल सिंह उच्च विद्यालय में तैयारी अभी प्रारंभिक अवस्था में पायी गयी, जिसके लिए प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी को अविलम्ब सभी व्यवस्था संपन्न करने का निर्देश दिया गया। उच्च विद्यालय, जलालपुर के क्वाॅरेंटाईन केन्द्र में बाहर से आये हुए लोग आवासन करते हुए पाये गये। जिलाधिकारी द्वारा उनसे बातचीत कर उनका जायजा लिया गया। उनलोगों द्वारा बताया गया कि उन्हें dignity Kit प्राप्त हुआ है, जिसमें बर्तन, कपड़ा तथा रोजमर्रा की अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध है, जिसके कारण उन्हें काफी सुविधा प्राप्त हुई है। उनलोगों द्वारा बताया गया कि वहाॅं उनके रहने में कोई परेशानी नहीं है।
डीएम ने क्वाॅरेंटाईन केन्द्र का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी द्वारा सदर प्रखण्ड अवस्थित जोगेश्वरी आयुर्वेदिक काॅलेज अवस्थित क्वाॅरेंटाईन केन्द्र का निरीक्षण किया गया तथा बेडों की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी द्वारा उक्त सभी केन्द्रों पर निरीक्षण के समय निर्देश दिया गया कि वहाॅं रहने वाले लोगों को ससमय भोजन एवं नाश्ता प्राप्त हो, इसके लिए सभी आवश्यक करना करना सुनिश्चित करेंगे। इसके लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा सभी प्रखण्ड साधन सेवी को भी सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारियों के साथ संबद्ध कर दिया गया है।
संदिग्धों की जांच का निर्देश
मेडिकल टीम को निर्देश दिया गया कि आवासित लोगों के लगातार स्वास्थ्य की जाॅंच करना सुनिश्चित करेंगे तथा सर्दी-खाॅंसी एवं अन्य बीमारी वाले लोगों को चिन्हित् कर उसकी जानकारी अविलम्ब सिविल सर्जन एवं जिलास्तरीय पदाधिकारी को देते हुए उनलोंगों की व्यवस्था अलग से करना सुनिश्चित करेंगे। बाहर से आनेवाले लोगों में शामिल महिलाओं एवं बच्चों को यथासंभव एकसाथ ही एक कमरे में Social Distancing का अनुपालन करवाते हुए रखवाना सुनिश्चित करेंगे। महिलाओं एवं बच्चों के देखभाल की व्यक्तिगत जिम्मेवारी बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों को सौंपी गयी है, जिन्हें निर्देश दिया गया कि लगातार संदर्भित लोगों के आवासन एवं भोजन की सभी आवश्यक व्यवस्था करवाना सुनिश्चित करेंगी।
पेयजल आर्पूति को पीएचईडी को निर्देश
निरीक्षण के क्रम में उपस्थित कार्यपालक अभियन्ता, लोक स्वास्थ्य प्रमण्डल, छपरा को निर्देश दिया गया कि सभी क्वाॅरेंटाईन केन्द्रों पर चापाकल एवं पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करायेंगे तथा जिन कमरों में नल का टेप अथवा पाईप खराब हो, उसकी अविलम्ब आवश्यक मरम्मति कराना सुनिश्चित करेंगे।
नगर पंचायत को साफ-सफाई कराने का निर्देश
सभी क्वाॅरेंटाईन केन्द्रों पर पूर्णरूपेण साफ-सफाई एवं सेनेटाईजेशन हेतु नगर पंचायत के क्षेत्र में कार्यपालक पदाधिकारी को तथा ग्रामीण क्षेत्र में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी को निर्देश दिया गया कि केन्द्र परिसर को पूर्णरूपेण साफ-सुथरा रखना तथा ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराते हुए सेनेटाईजेशन का कार्य कराना सुनिश्चित करेंगे।
क्वारेंटाइन सेंटर पर सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश
सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारियों एवं अंचलाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सभी क्वाॅरेंटाईन केन्द्रों पर यथोचित स्थलों पर सीसीटीवी कैमरा लगाना सुनिश्चित करेंगे ताकि केन्द्रों पर होनेवाली हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके। साथ ही मोबाईल के माध्यम से जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारी भी इसपर निगरानी रख सकेंगे।
एसपी ने क्वारेंटाइन सेंटर की सुरक्षा का निर्देश दिया
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा भी संबंधित थानाध्यक्षों को निर्देश दिया गया कि केन्द्रों पर सुरक्षा हेतु चाक-चैबन्द व्यवस्था रखना सुनिश्चित करेंगे ताकि कोई भी व्यक्ति केन्द्र से भागने नहीं पाये तथा विधि व्यवस्था की समस्या न हो। साथ ही थानाध्यक्षों को निर्देश दिया गया कि चैकीदारों के माध्यम से जो चोरी-छुपे इस जिले की सीमा में प्रवेश करते हैं, उनकी जानकारी प्राप्त कर उन्हें क्वाॅरेंटाईन केन्द्र पर रखना सुनिश्चित करेंगे।
जिलाधिकारी द्वारा अनुमण्डल पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि संबंधित क्वाॅरेंटाईन केन्द्रों पर पालीवार दण्डाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति करना सुनिश्चित करेंगे। जिलाधिकारी द्वारा यह भी बताया गया कि ट्रेन से जयपुर से आज पटना में 77 लोग आ रहे हैं, जिनके लिए जिला वाहन कोषांग द्वारा दो बस एवं एक दण्डाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति कर पटना भेजा गया है। इसके साथ ही 30 लोग औरंगाबाद की सीमा पर दूसरे राज्यों से आकर रह रहे हैं, जिन्हें लाने हेतु एक बस की व्यवस्था कर पुलिस बल के साथ भेजा गया है। इन सभी को अगले 21 दिनों तक क्वाॅरेंटाईन केन्द्र पर रखा जायेगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग