अखिलेश्वर पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। |प्रखंड के दो जगहों पर 18 से 44 आयु वर्ग के लिए टीकाकरण केंद्र बनाए जाने से वैक्सीनेशन में तेजी आ गई है। शनिवार को लगभग 400 व्यक्तियों को कोविड19 का वैक्सीन दिया गया। पी एच सी जलालपुर के सूत्रों के अनुसार शनिवार को बीआरसी जलालपुर स्थित केंद्र पर 224 व्यक्तियों को वही उत्क्रमित मध्य विद्यालय देवरिया हसुलाही स्थित केंद्र पर 153से अधिक व्यक्तियों को टिका दिया गया। दो केंद्र बनाए जाने से लोगों की वैक्सीन लेने में आसानी हो गई है। टीकाकरण के लिए बीआरसी केंद्र पर एएनएम रेखा कुमारी, नीतू कुमारी कमलेश भारती, अनीता देवी वहीं रजिस्ट्रेशन के लिए अभिषेक कुमार, पीएमडब्ल्यू सुधीर कुमार सिंह एंटीजन टेस्ट के लिए नीतू कुमारी व गीता कुमारी सक्रिय रहे। वही देवरिया हंसुलाही केंद्र के लिए प्रशांत दूबे, निर्मला श्रीवास्तव, एएनएम जय श्री, एनएम जयश्री देवी, निर्मला सिंह, सुर्मिला देवी, राहुल कुमार, सनी कुमार सैनी काफी सक्रिय दिखे|


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग