संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। प्रखंड के सरेया पंचायत की महिला मुखिया समीना देवी ने शनिवार को अंतराष्ट्रीय परिवार दिवस के अवसर पर पंचायतवासियो को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मेरा पंचायत ही मेरा परिवार है। वही गांव,समाज और राष्ट्र के विकास के लिये मंगल कामना की गई। साथ ही देश और समाज की कुशलता के लिये कोविड 19 जैसे महामारी से निजात दिलाने के लिये ईश्वर से प्रार्थना की गई। मौके पर उपस्थित मुखिया प्रतिनिधि सह विकासशील इंसान पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव श्रवण कुमार महतो ने पंचायतवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि परिवारिक एकता से ही सामाज में खुशहाली कायम हो सकती है। लेकिन आज आधुनिकता के चकाचौंध में युवा पीढ़ी संयुक्त परिवार से टूट रहे हैं, शायद वे भूल रहे हैं की संयुक्त परिवार, की नीति अपनाकर ही राष्ट्र को मजबूत और सशक्त बनाया जा सकता है। अगर हमारे देश के युवा संयुक्त परिवार को समझने की कोशिश कर ले तो फिर से भारत “सोने की चिड़िया” हो सकती है। इस अवसर पर धर्मेन्द्र बैठा, देवन्ति देवी, गीता देवी, मंजू देवी, भास्कर खरे, छटंकी महतो, विकास शर्मा, बालेश्वर राम, दीपक पाठक आदि उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग