पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक महम्मदपुर एसएच-90 पर मशरक थाना क्षेत्र के डुमरसन बाजार में अनियंत्रित पिकअप ने मोटरसाइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी जिसमें मोटरसाइकिल सवार दो युवक गंभीर रूप से घायलावस्था में इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां घायल दोनों युवक की पहचान मशरक थाना क्षेत्र के बाबू के छपिया गांव निवासी दशरथ राम के 23 वर्षीय पुत्र मुन्ना राम और अवध किशोर राम के 20 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार के रूप में हुई। पीएचसी में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ पवन कुमार भारती ने घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया। घायलों के परिजनों ने बताया कि गांव से डुमरसन बाजार पर गया था वही से वापस आने के दौरान अनियंत्रित पिकअप वैन ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग