पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक पीएचसी के तरफ से मुन्नी मोड़ पर पूर्वी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि के आवास पर कोविड जांच के लिए कैम्प का आयोजन किया गया जिसमें मुखिया प्रतिनिधि अमर सिंह समेत 50 लोगों की कोविड जांच की गई जिसमें सभी का जांच रिपोर्ट निगेटिव पाया गया। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि अमर सिंह ने बताया कि वह स्वास्थ्य विभाग की तरफ से ग्रामीण इलाकों में कोविड जांच का कैम्प लगाया जा रहा है जिसमें मुन्नी मोड़ के पास कार्यालय परिसर में कैम्प का आयोजन किया गया है। जिसमें 50 लोगों की कोरोना जांच की गई जिसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव पायी गई। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि ने कहा कि सभी सरकारी नियमों का पालन करें और कोरोना को हराने में एक जुट होकर वैक्सीन लें। मास्क का इस्तेमाल करें और कोरोना गाइडलाइन का पालन करें। मौके पर स्वास्थ्य प्रबंधक परवेज रजा ने बताया कि ग्रामीण स्तर पर कोरोना जांच के लिए कैम्प का आयोजन किया गया था जिसमें 50 लोगों की जांच की गई जिसमें सभी स्वस्थ्य पाएं गये।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग