पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक सिवान शीतलपुर एसएच-73 पर मशरक थाना क्षेत्र के यदू मोड़ के पास शनिवार की सुबह मोटरसाइकिल सवार को अनियंत्रित वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे मोटरसाइकिल सवार महिला, युवक और दो साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। आस पास के लोगों ने इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया जहां घायल की पहचान मढ़ौरा थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव निवासी रंजन पांडेय के 25 वर्षीय पत्नी ममता देवी, 2 वर्षीय पुत्र इशान कुमार और मोटरसाइकिल चला रहा युवक सिवान जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के बंका जुअरा गांव निवासी कृष्णा सिंह के 18 वर्षीय पुत्र अमित कुमार के रूप में हुई। घायल महिला ने बताया कि वह अपने ससुराल बहुआरा से मायका सिवान जिले के कन्हौली मनोहर गांव में शादी समारोह में शामिल होने मोटरसाइकिल से जा रही थी कि मशरक यदु मोड़ के पास पीछे से अनियंत्रित वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी और फरार हो गया। घायलावस्था में इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ पवन कुमार भारती ने तीनों घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायलों का बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा ले गये।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग