पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक पीएचसी में शुक्रवार को 18+ उम्र के 277 लोगो को कोरोना वैक्सीन दिया गया।जबकि 45 वर्ष से उपर के 50 लोगों को वैक्सीन दिया गया। उक्त बातो की जानकारी देते हुए प्रखंड स्वास्थ्य मूल्यांकन पदाधिकारी प्रियाशु प्रकाश ने बताया की शुक्रवार को कुल 18+ के उम्र के 277 लोगो को कोरोना के वैक्सीन दिया गया। जबकि 45 वर्ष से उपर के 50 लोगो को वैक्सीन दी गई। वही प्रखंड स्वास्थ्य मूल्यांकन पदाधिकारी प्रियाशु प्रकाश ने कहा की कोरोना से बचाव का सबसे बड़ा हथियार वैक्सीन ही है इसलिए सभी लोग अधिक से अधिक लोगों को जागरूक कर वैक्सीन लेकर खुद को सुरक्षित कर सकते है साथ ही अन्य लोगों को भी सुरक्षित रख सकते हैं। उन्होने ने लोगो से लॉकडाउन और कोरोना गाइडलाइन के नियमो को पालन करने की अपील की।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग