संजीव शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। सारण के जिलाधिकारी डॉ निलेश रामचंद्र देवरे के निर्देश पर मांझी के जय प्रभा सेतु के एप्रोच मोड़ के समीप नियम के विरुद्ध बालू का परिवहन करने वाले पांच ट्रकों को जब्त कर 12 लाख 27 हजार रुपये का जुर्माना प्रशासन द्वारा लगाया गया। छापेमारी दल में सदर एसडीएम अरुण कुमार खनन पदाधिकारी मधुसूदन चुतुर्वेदी एमबीआई एसके सिंह के अलावे मांझी थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष शिवनाथ राम के अलावा बड़ी संख्या में जिला शस्त्र बल के जवान शामिल थे।इस दौरान मांझी थाना में जब्त किए गए पांचों ट्रक के मालिक के विरुद्ध खनन पदाधिकारी ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। सदर एसडीएम ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर अबैध ढंग से बालू का खनन,परिवहन व भंडारण करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान जारी है। इस दौरान उनके निर्देश पर बालू के अबैध धंधेबाजों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन के द्वारा बालू के अबैध परिवहन करने वालों, खनन व भंडारण करने वालों के खिलाफ धड़-पकड़ व जुर्माने की कार्रवाई किये जाने के कारण क्षेत्र में धंधेबाजों में हड़कम्प मच गया है। छापेमारी के दौरान जय प्रभा सेतु मोड़ पर स्थित सारण हार्डवेयर दुकान खुल कर अबैध तरीके के बालू का भंडारण करने के सदर एसडीएम ने दुकान के मालिक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग