राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया/एकमा/रसूलपुर/सारण। तरैया प्रखंड के विभिन्न गांव में शनिवार को कोविड-19 जांच में 13 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। वहीं 18-44 वर्ष वर्ग के 257 लोगों ने कोरोना का टीका लिया। जानकारी देते हुए स्वास्थ्य प्रबंधक नवाब अख्तर जिलानी ने बताया कि तरैया रेफरल अस्पताल व प्रखंड क्षेत्र के अन्य स्थानों पर शनिवार को 158 लोगों का एंटीजन किट से जांच किया गया। जिसमें 13 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए और 145 लोगों का रिपोर्ट निगेटिव आया। आरटीपीसीआर जांच के लिए 18 लोगों का सैंपल पटना भेजा गया। उन्होंने बताया कि फरीदपुरा में एक, शाहनवाजपुर व भलुआ में दो- दो, नन्दनपुर में तीन तथा गवन्द्री पूरब टोला में सबसे अधिक पांच व्यक्ति संक्रमित पाए गए हैं। इन सभी संक्रमित लोगों को आवश्यक दवाओं के साथ होम क्वॉरेंटाइन किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि 18+ आयु वर्ग के लाभार्थियों के लिए तरैया में बनाए गए दो टीकाकरण स्थल पर 257 लोगों ने टीका लिया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ श्रीनाथ प्रसाद ने बताया कि 18+ वर्ग के लोग टीका लेने में 45+ के बनिस्पत ज्यादा दिलचस्पी दिखा रहे हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग