राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा/रसूलपुर/सारण। जिला प्रशासन के आदेश पर कोविड-19 की रैपिड एंटीजन किट से शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्रशिक्षित लैब टेक्नीशियन द्वारा जांच किया गया। प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक राजू कुमार ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 166 संदिग्ध बीमार लोगों की कोविड-19 की जांच की गई। जांच में एकमा की अंचलाधिकारी कुमारी सुषमा सहित लौवा कला, बरवां व परसा में एक-एक महिला, टेघरा, बेदूपुर व करही बरूवां गांव में एक-एक पुरूष सहित कुल सात लोग कोरोना संक्रमित पाये गये। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना संक्रमित मरीजों को आवश्यक निर्देश व दवाएं देकर इन्हें होम क्वारेंटाईन रहने के लिए भेज दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग