राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया/सारण। प्रखंड के तरैया बाजार में स्थित भारतीय स्टेट बैंक के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं सारण सांसद राजीव प्रताप रूडी का पुतला जलाने के मामले में जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक के प्रदेश सचिव संजय कुमार सिंह समेत अन्य के खिलाफ तरैया थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। अंचलाधिकारी सुश्री अंकु गुप्ता द्वारा दर्ज कराए गए प्राथमिकी में कहा गया है कि तरैया विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी संजय कुमार सिंह एवं अन्य अज्ञात व्यक्तियों द्वारा तरैया बाजार में स्टेट बैंक के सामने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री एवं सारण सांसद का पुतला दहन किया गया है। यह ऐसे समय में किया गया है जबकि कोरोना संक्रमण के मद्देनजर बिहार सरकार द्वारा अनेकों प्रतिबंध लगाए गए हैं और राज्य भर में कर्फ्यू (धारा 144) लागू है। ऐसी स्थिति में उनके द्वारा पुतला दहन का कार्य करना धारा 144 का उल्लंघन है। ज्ञातव्य हो कि जाप सुप्रीमो पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद उनके समर्थकों द्वारा राज्य भर में उनके गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन होते रहे हैं। इसी कड़ी में तरैया बाजार में भी जाप प्रदेश सचिव संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में दर्जनों लोगों द्वारा विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन का कार्यक्रम किया गया था। इसी संबंध में स्थानीय प्रशासन द्वारा यह प्राथमिकी दर्ज की गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग