मांझी (सारण)। कोविशील्ड वैक्सीन के दो खुराकों के अंतराल में परिवर्तन किया गया है। राज्य स्वास्थ्य समिति,बिहार द्वारा पूर्व में मिले निर्देश के अनुसार कोविशील्ड की दूसरी खुराक 6 से 8 सप्ताह के अंतराल पर दिया जा रहा था। परंतु केंद्र सरकार द्वारा जारी 13 मई को जारी पत्र के आलोक में अब कोविशील्ड की दूसरी खुराक 12 से 16 सप्ताह के अंतराल पर दिया जाना है। राज्य स्वास्थ्य समिति का यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। इस संदर्भ में आदेश की प्रति सभी जिलों में अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक एवं प्रखंड के प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को भेजी गई है। उक्त जानकारी मांझी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कुमार ने दी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग