- वैक्सीन की कमी के चलते एकमा में 45 प्लस वालों का टीकाकरण बंद
राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा/रसूलपुर (सारण)। एकमा नगर पंचायत बाजार क्षेत्र में कोविड-19 वैक्सीनेशन कराने वाले 18 से 44 आयु वर्ग के युवाओं की सुविधा हेतु शनिवार से दो स्थाई टीकाकरण केन्द्रों पर टीकाकरण शुरू हो गया। पहले से हंसराजपुर मध्य विद्यालय के अलावा शनिवार से दूसरे स्थाई टीकाकरण केन्द्र अलख नारायण सिंह हाईस्कूल में भी टीकाकरण का शुभारंभ हो गया। इस बीच हंसराजपुर मध्य विद्यालय परिसर स्थित टीकाकरण केन्द्र पर शनिवार को कोविड गाइउलाइन्स की जमकर धज्जियां उड़ती हुई नजर आयीं। सोशल डिस्टैंसिंग का उल्लंघन होत दिखाई दिया। कोविड का टीका लगवाने के लिए केंद्र पर सुबह से ही युवा वर्ग की भीड़ दिखाई दी। टीकाकरण से पूर्व अपना रजिस्ट्रेशन व स्लॉट बुकिंग मैसेज दिखाने हेतु मध्य विद्यालय हंसराजपुर टीकाकरण केन्द्र पर सोशल डिस्टैंसिंग का उल्लंघन होता नजर आया। वहीं कोविड गाइड लाइन का अनुपालन कराने के लिए कोई भी जिम्मेदार अधिकारी, कर्मचारी अथवा गार्ड नजर नहीं आया। लोग एक-दूसरे के शरीर पर धक्का-मुक्की करते नजर आए। वहीं दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों से आए बुजुर्ग लोग वैक्सीनेशन हेतु भटकते नजर आए। इस संबंध में स्वास्थ्य प्रबंधक राजू कुमार ने बताया कि वैक्सीन की कमी के चलते 45 प्लस आयु वर्ग के लोगों का वैक्सीनेशन नहीं हो रहा है। अभी दो-तीन दिन बाद ही उनको वैक्सीन लगाना पुनः शुरू होगा। अभी स्लॉट बुकिंग वाले युवाओं को ही वैक्सीन लगाई जाएगी। उधर युवाओं ने बताया कि कोरोना टीकाकरण के लिए स्लॉट बुकिंग खुलते ही घंटे भर के भीतर बुकिंग फुल हो जाती है। हालांकि, बताया गया है कि वैश्विक कोरोना महामारी से बचाव हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना पॉजिटिवों को उम्दा स्वास्थ्य सेवाएं देने हेतु प्रतिदिन एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से जरूरी दवाएं व निर्देश दिए जा रहे हैं। बीएचएम राजू कुमार भी बताते हैं कि स्वास्थ्य विभाग भी लोगों को समुचित चिकित्सा व्यवस्था दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। लेकिन चिंताजनक बात यह है कि टीकाकरण केंद्रों पर शनिवार को युवाओं की भारी भीड़ देखने को मिली। यहां दोनों स्थाई टीकाकरण स्थलों पर सिर्फ 18 से 44 साल के लोगों के टीकाकरण हुए। जबकि टीकाकरण कराने पहुंचे 45 साल से ऊपर वाले लोग भटकते नजर आए। बताया गया कि वैक्सीन कि कमी का हवाला देते हुए दोनों टीकाकरण केन्द्रों पर अगले दो-तीन दिन तक सिर्फ युवाओं के ही टीकाकरण कराने का निर्णय लिया गया है।
टीकाकरण केन्द्र पर गंदगी फैलाने का आरोप
एकमा/सारण। मध्य विद्यालय हंसराजपुर स्थित टीकाकरण स्थल पर टीकाकरण में उपयोग के बाद परिसर में ही उसका कचरा बिखेर कर स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा चले जाने की शिकायत नगर पार्षद जितेंद्र सिंह के द्वारा की गई है। उन्होंने इसकी शिकायत बीडीओ, बीएचएम व सिविल सर्जन से भी की है। श्री सिंह ने टीकाकरण केन्द्र परिसर की प्रतिदिन समुचित सफाई व सैनैटाईजेशन कराने की भी मां की है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग