राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

डीआईजी ने एकमा व बनियापुर में पहुंच कर वारदात स्थल पर लूटकांडों की जांच-पड़ताल किया

राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा/रसूलपुर/बनियापुर/सारण। सारण डीआईजी रेंज मनु महाराज ने एकमा में कुरियर कंपनी के दफ्तर व बनियापुर में पिछले दिनों हुई बैंक की सीएसपी से नकदी लूट की घटना की जांच-पड़ताल किया। इस दौरान उन्होंने एकमा थाने में थानाध्यक्ष राजेश चौधरी के साथ आपराधिक घटनाओं के कांडों की समीक्षा किया। तत्पश्चात डीआईजी मनु महाराज ने एकमा थाने के विभिन्न मामलों की समीक्षा व अभिलेखों का अवलोकन किया। इसके बाद थानाध्यक्ष राजेश चौधरी को आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद डीआईजी ने बीते रविवार को कुरियर कंपनी फ्लिपकार्ट की पार्टनर कंपनी ई-कार्ट के एकमा में नेशनल हाइवे 531 पर स्थित दफ्तर से नाटकीय ढंग से हुई लूटपाट की वारदात के राजफाश हेतु कुरियर कम्पनी के दफ्तर में पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल किया। इस दौरान उन्होंने नगर पंचायत एकमा बाजार के वार्ड 10 में हंसराजपुर में स्थित फ्लिपकार्ट की सहयोगी कम्पनी ई-कार्ट कुरियर कम्पनी के  मैनेजर वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के कैला चौक निवासी सुंजन कुमार यादव व कर्मी एकमा गांव निवासी सूरज कुमार चौधरी सहित आसपास के लोगों से भी लगभग 20 मिनट तक आवश्यक पूछताछ कर वारदात की जानकारी ली। इस मौके पर थाने के पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल मौजूद रहे। इसके बाद डीआईजी ने बनियापुर में पिछले दिनों हुई बैंक सीएसपी लूट की घटना की जांच किया। सोहाई शाहपुर स्थित बैंक आफ बरौदा के सीएसपी लूट की घटना की जांच सारण रेंज के डीआईजी मनु महाराज ने औचक पहुंचकर पीड़ित सीएसपी संचालक से लूट की घटना की जानकारी हेतु पूछताछ कर विस्तार से किया।वहीं इन दिनों क्षेत्र अपराध की घटना के बढ़ते ग्राफ और कई घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश देते क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को प्राथमिकता बताई।
इस मौके पर मौजूद एसपी, डीएसपी को अपराधियों की अविलम्ब गिरफ्तारी का निर्देश दिया। बता दें कि 7 मई को सोहाई साहपुर बाजार स्थित बैंक आफ बरौदा के सीएसपी संचालक से दो बाइक पर सवार चार हथियारबंद अपराधियो ने संचालक सोनू सिंह को पिस्तौल के बल पर 1 लाख 90 हजार रुपया लेकर फरार हो गए थे,तब से पुलिस तफ्तीश में जुटी हुई है। मौके पर एसपी संतोष कुमार, डीएसपी मुनेश्वर प्रसाद, थानाध्यक्ष किशोरी चौधरी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल थे। वहीं सनद रहे कि बीते रविवार की रात करीब 8:30 बजे अपने दफ्तर से एकमा स्थित आवास पर जाने के दौरान मैनेजर सुंजय कुमार यादव व कर्मचारी सूरज चौधरी को पांच बाइकों पर सवार आठ-नौ अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर बंधक बना लिया था। इसके बाद इधर उधर घुमाने के बाद रात करीब 11:30 बजे हथियार की नोक पर दफ्तर व लॉकर का ताला खुलवाया। इस दौरान नकदी सहित लगभग 18 लाख की सम्पत्ति लूट लिए थे। पुलिस की जांच-पड़ताल व राजफाश के दौरान अपनायी जा रहे तरीकों से घूम-फिर कर शक की सूई कूरियर कंपनी के मैनेजर व कर्मचारी पर ही जा रही है।