राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। प्रखंड के परसागढ़ दक्षिण टोला गांव निवासी पश्चिम बंगाल पुलिस सेवा से रिटायर्ड शंकर प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी व छपरा विधि मंडल के अधिवक्ता बजरंग बहादुर सिंह की माता शिव कुमारी देवी की हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वह लगभग 90 साल की थी। वह अपने पीछे दो पुत्र व तीन पुत्रियों सहित भरापूरा परिवार छोड़ गई हैं। अधिवक्ता की मां के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार मांझी प्रखंड के डुमाईगढ़ स्थित सरयू नदी के तट पर किया गया। मुखाग्नि छोटे पुत्र राजेश कुमार सिंह ने दी। जहां पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया। इस अवसर पर रामनरेश सिंह, राजेश कुमार सिंह, मनन सिंह, अनिल कुमार सिंह, अनिल सिंह, राजेश सिंह, मनोज सिंह, अमित कुमार सिंह, अभिषेक सिंह, दीपक, संजीत, सुजीत, आशीष, प्रभात, सचिन, प्रनेश, सूरज आदि लोगों ने अधिवक्ता की माता के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति वपरिवार को धैर्य धारण करने का साहस देने हेतु प्रर्थना की है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग